इंदौर,मध्य प्रदेश। ब्रह्माकुमारीज श्री साई गंगोत्री विहार ज्ञानदीप भवन में दीपावली स्नेह मिलन एवं भाई दूज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी, ब्रह्माकुमारी प्रतिमा दीदी, योगेंद्र महंत, लवेश जैन, कमल सेठी, डॉ. निर्मल महाजन, सुनील पाल, रवि प्रजापत एवं निलेश नीमा उपस्थित रहे। सभी ने गले मिलकर, रूहानी दृष्टि देकर और दुआएं देकर शुभकामनाएं दीं। सीमा दीदी ने भाई दूज का आध्यात्मिक महत्व बताया। लवेश जैन ने गीत, कमल सेठी ने काव्य पाठ एवं बाल कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं।