HomeWingsSpARC Wingभोरा कलां: ओम शांति रिट्रीट सेंटर में चार दिवसीय राष्ट्रीय योग तपस्या...

भोरा कलां: ओम शांति रिट्रीट सेंटर में चार दिवसीय राष्ट्रीय योग तपस्या सम्मेलन संपन्न

– ब्रह्माकुमारीज़ के ‘स्पार्क’ विंग के तत्वावधान में हुआ आयोजन
– देशभर के 850 से अधिक शोधार्थी और प्रतिनिधि हुए शामिल
– आध्यात्मिकता को वैज्ञानिक आधार प्रदान करने और जीवन में दिव्य रूपांतरण के गहन विषयों पर हुआ मंथन
– आध्यात्मिक प्रयोगशाला का हुआ उद्घाटन

भोरा कलां,हरियाणा: ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के ओम शांति रिट्रीट सेंटर (ओआरसी) में संस्थान के आध्यात्मिक अनुप्रयोग एवं अनुसंधान केंद्र (स्पार्क विंग) द्वारा आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय योग तपस्या सम्मेलन का समापन हुआ। गहन राजयोग और आध्यात्मिक शोध पर केंद्रित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए अनुसंधान से जुड़े छात्रों, विद्वानों सहित संस्थान के 850 से अधिक पदाधिकारियों व सदस्यों ने सहभागिता की। इस अवसर पर एक आध्यात्मिक प्रयोगशाला का भी उद्घाटन हुआ।

आध्यात्मिकता से जीवन में आता है दिव्य परिवर्तन : आशा दीदी –
सम्मेलन को संबोधित करते हुए ओआरसी की निदेशिका राजयोगिनी आशा दीदी ने कहा कि आध्यात्मिकता केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है जो हमारी दिनचर्या को नियमित और संयमित बनाती है। उन्होंने जीवन में व्यावहारिक ज्ञान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हम आध्यात्मिक ज्ञान को जितनी गहराई से अपने जीवन में आत्मसात करते हैं, उतना ही हमारे व्यक्तित्व और चेहरे पर एक दिव्य एवं सकारात्मक परिवर्तन नज़र आता है।

विज्ञान और आध्यात्मिकता एक-दूसरे के पूरक : बीके श्रीकांत –
स्पार्क विंग के राष्ट्रीय संयोजक बीके श्रीकांत ने सम्मेलन की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिकता के सिद्धांतों को वैज्ञानिक आधार पर स्पष्ट करना है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में देश के अनेक प्रतिष्ठित शोध संस्थान स्पार्क विंग के साथ मिलकर आध्यात्मिकता को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझने और सिद्ध करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि विज्ञान और आध्यात्मिकता एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनों के उचित संतुलन से ही एक श्रेष्ठ व शांतिपूर्ण विश्व का निर्माण संभव है।

विशिष्ट वक्ताओं ने रखे विचार, कार्यशालाओं में हुआ गहन मंथन –
इससे पूर्व, अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। चार दिनों तक चले इस आयोजन में कई विशेष सत्रों और कार्यशालाओं का आयोजन हुआ, जिनके माध्यम से ध्यान और शोध से जुड़े कई महत्वपूर्ण निष्कर्ष सामने आए। सम्मेलन के दौरान स्पार्क विंग की दिल्ली क्षेत्र की संयोजिका बीके सरोज दीदी, महाराष्ट्र की संयोजिका बीके अलका दीदी, मुंबई के अंबरनाथ सेवाकेंद्र की प्रभारी बीके मंगला दीदी, बीके छाया दीदी तथा माउंट आबू से पधारे बीके संजय ने भी अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए। पूरे कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन बीके यीशु द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय