HomeWingsMedical Wingसंबलपुर : "नर्सेज़ - द गार्डियन ऑफ ह्यूमैनिटी" विषय पर नर्सेज़ कॉन्फ्रेंस...

संबलपुर : “नर्सेज़ – द गार्डियन ऑफ ह्यूमैनिटी” विषय पर नर्सेज़ कॉन्फ्रेंस का आयोजन

संबलपुरओडिशा: पावन सरोवर में नर्सेज़ के लिए एक भव्य कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसका थीम था – “नर्सेज़ : द गार्डियन ऑफ ह्यूमैनिटी” अर्थात् नर्सें मानवता की सच्ची रक्षक हैं।

इस कार्यक्रम में ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मुकेश महालिंग मुख्य अतिथि के रूप में, वीर सुरेन्द्रसाई चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, बुर्ला के डीन तथा प्रिन्सपल डॅा. प्रदीप कुमार महान्ति विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। साथ ही यहां की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी पार्वती दीदी भी उपस्थित रहीं।

मुंबई से मेडिकल विंग ऑफ राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. सचिन परब, माउंट आबू ब्रह्माकुमारीज़ हेडक्वार्टर से सिस्टर सुपरिटेंडेंट (नर्सिंग) बीके रूपा बहन जी और स्पिरिचुअल काउंसलर बीके कल्पना बहन जी विशेष रूप से पधारे थे।

इस कॉन्फ्रेंस में संबलपुर और आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नर्सेज़, नर्सिंग ट्यूटर, प्रिंसिपल और नर्सिंग स्टूडेंट्स ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सचिन परब ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और नर्सेज़ कैसे मानवता की रक्षक हैं, इस विषय पर विस्तार से चर्चा की।

अलग-अलग सेशनों में नर्सेज़ के तनाव, वर्क लाइफ बैलेंस और बर्नआउट जैसे विषयों पर चर्चा हुई। बताया गया कि कैसे राजयोग मेडिटेशन द्वारा नर्सेज़ अपने तनाव को कम कर सकती हैं और अपने मन को शांत रख सकती हैं।

सभी नर्सेज़ ने प्रतिदिन मेडिटेशन करने, वर्क लाइफ बैलेंस बनाए रखने और “बर्नआउट को ब्लिस में कन्वर्ट” करने का लक्ष्य लिया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मुकेश महालिंग ने सभी नर्सेज़ को प्रेरणा देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और सेवा भाव से रोगियों की सेवा करें। उन्होंने नर्सेज़ के योगदान को समाज के लिए अमूल्य बताया।

कार्यक्रम का समापन सकारात्मक ऊर्जा, शांति और सेवा के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में 600 प्रतिभागी जोगदान देकर लाभान्वित हुए । 

Google Drive Link :  https://drive.google.com/drive/folders/1Bq-mhkueYXAMknFWI5gW5niWbSlVOkZJ?usp=drive_link

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय