अलवर(राज.) : बापदादा की अति लाडली, दिलतख्तनशीन, शांत, सहनशील व हर्षितमुख; सच्चाई, सादगी और सरलता की प्रतिमूर्ति; अलवर सेवाकेंद्र की निमित्त मुख्य संचालिका राजयोगिनी सुशीला दीदी जी आज दिनांक 24 नवंबर 2026 प्रातः 4:15 बजे अपने भौतिक देह का त्याग कर बापदादा की गोद में चली गई।
आपकी शारीरिक आयु 75 वर्ष थी। विगत 58 वर्षों से समर्पित थे। आपका लौकिक जन्म जयपुर में हुआ। सन् 1968 में आप साकार बापदादा से मिले और 18 जनवरी 1969 को सेवाकेंद्र पर रहने के लिए आ गए। जयपुर राजा पार्क में आदरणीय निर्मला दीदी के अति समीप सेवा करते हुए कनेक्शन के कई सेवाकेंद्रों पर आप मददगार बनते रहे। सन् 1986 में आपको अलवर के उत्थान के लिए भेजा गया। अनेकानेक कठिनाइयाँ सहन करते हुए आप डटे रहे और अपनी दृढ़ संकल्प शक्ति, साहस और मेहनत से इस मरुभूमि को मरु उद्यान में बदल यहां संगठन और सेवाओं को वृहद् स्वरूप प्रदान किया।
आप बहुत ही निर्मल, नम्रचित्त, बड़ों की आज्ञाकारी, छोटों को आगे बढ़ाने वाली, सर्व को सम्मान देने वाली, अपने चेहरे और चलन द्वारा अनुभव कराने वाली, गुप्त पुरुषार्थी आत्मा थी। ऐसी दुआओं की धनी सर्वप्रिय महान आत्मा को हम सभी ब्रह्मावत्स स्नेहपूर्ण हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
अलवर: श्रद्धांजलि : राजयोगिनी सुशीला दीदी का देहवसान
RELATED ARTICLES

