नई दिल्ली: ब्रह्माकुमारीज के मेडिकल विंग के सचिव एवं नशामुक्त भारत अभियान के प्रमुख बी.के. डॉ. बनारसी लाल शाह को इंग्लैंड की प्रतिष्ठित संस्था International Book of Honour द्वारा “Excellence in Social Service and Holistic Healthcare Award” से सम्मानित किया गया।
नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित 4th Indo–UK Leadership Summit 2026 में यह पुरस्कार International Book of Honour के चेयरमैन एवं Kamkus London के संस्थापक प्रो. (डॉ.) दिवाकर सुकुल, DSL की संस्थापक एवं My Match Guru की सह-संस्थापक दिव्या सुकुल तथा 185 विश्व रिकॉर्ड हासिल करने वाले प्रथम भारतीय और International Book of Honour के उपाध्यक्ष बी.के. डॉ. दीपक हरके ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।



इस अवसर पर डॉ. बनारसी लाल शाह ने प्रो. (डॉ.) दिवाकर सुकुल एवं दिव्या सुकुल को भी सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने नशामुक्त भारत अभियान की रिपोर्ट बुक कानपुर के सांसद श्री नवेंदु मिश्रा, डॉ. संदीप मारवाह, डॉ. एस. एस. दीपक (चेयरमैन, साईदीप सह्याद्री हॉस्पिटल, अहिल्यानगर) सहित अन्य गणमान्य अतिथियों को भेंट की।
उल्लेखनीय है कि ब्रह्माकुमारीज का मेडिकल विंग वर्ष 2023 से भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के साथ MoU के तहत नशामुक्त भारत अभियान में सक्रिय योगदान दे रहा है। अभियान के अंतर्गत अगस्त 2026 तक लगभग 3.52 करोड़ लोगों तक जागरूकता संदेश पहुंचाया गया तथा देशभर में 36 ऑडियो-विजुअल प्रचार वाहन संचालित किए गए। अक्टूबर 2026 तक अभियान की जागरूकता गतिविधियों की पहुंच लगभग 8.5 करोड़ लोगों तक बताई गई।
यह सम्मान सामाजिक सेवा, समग्र स्वास्थ्य और नशामुक्त समाज के निर्माण में किए जा रहे प्रयासों की अंतरराष्ट्रीय पहचान के रूप में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।




