सूरत -उधना,गुजरात। ब्रह्मा कुमारीज़ सेंटर पर प्रयागराज से पधारे आदरणीय मनोरमा दीदीजी का किन्नर अखाड़ा समाज , सूरत किन्नरो द्वारा सम्मान किया गया। किन्नर समाज से पधारे किन्नरों को आदरणीय मनोरमा दीदीजी ने परमात्म संदेश देते हुए मधुबन आने का निमंत्रण दिया एवं संस्था की गतिविधियों से परिचित कराया। इस अवसर पर साथ में सूरत- उधना सेंटर इंचार्ज बी.के.कौशिक बेन एवं बी.के.रचना बेन ने किन्नरो का सम्मान किया।



