HomeWingsMedical Wingसोनीपत: नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत मुरथल अड्डा गर्ल्स स्कूल में...

सोनीपत: नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत मुरथल अड्डा गर्ल्स स्कूल में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

सोनीपत-सेक्टर-15,हरियाणा: ब्रह्मा कुमारीज़ ने नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत मुरथल अड्डा गर्ल्स स्कूल, सोनीपत में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता एवं स्वस्थ, सकारात्मक तथा मूल्यनिष्ठ जीवनशैली के लिए प्रेरित करने हेतु सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं शिक्षकों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय द्वारा acknowledgement form भी प्रदान किया गया, जो इस सेवा कार्यक्रम में विद्यालय की सहभागिता एवं सहयोग का प्रमाण है। विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम के प्रति सकारात्मक सहयोग एवं सराहना प्राप्त हुई।

बी.के. प्रमोद दीदी जी, Centre Incharge, सेक्टर-15, सोनीपत ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान केवल नशे से दूर रहने का संदेश नहीं है, बल्कि युवा पीढ़ी को सकारात्मक सोच, आत्म-सम्मान, श्रेष्ठ संस्कार एवं स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यालयों में इस प्रकार की सेवा के माध्यम से बच्चों में जागरूकता उत्पन्न करना और उन्हें अपने जीवन के प्रति जिम्मेदार बनाना समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता तथा विद्यालय प्रबंधन द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि नशामुक्त एवं सशक्त युवा ही एक स्वस्थ और श्रेष्ठ समाज की आधारशिला हैं।

यह सेवा समाज में नशामुक्त, स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त युवा पीढ़ी के निर्माण की दिशा में एक सार्थक प्रयास रही।

ईश्वरीय सेवाओं को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी भाई-बहनों एवं मुरथल अड्डा गर्ल्स स्कूल, सोनीपत के समस्त विद्यालय परिवार का हृदय से धन्यवाद।

ALL PHOTOS IN DRIVE LINK

https://drive.google.com/drive/folders/1YXtCbbJ_cJbQobz9phrIIHJJ4k4yPwmW

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय