कोयलनगर,ओडिशा : रीयूँ अपग्रेडेड हाई स्कूल के 120 विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए रक्षाबंधन का पर्व बड़े हर्षोउल्लास से मनाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य बताकर सभी की कलाई पर परमात्मा का रक्षा कवच ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधा। इसमें बताया गया कि हर आत्मा ईश्वर की पवित्र संतान है और परमात्मा द्वारा उसकी हर समय सुरक्षा प्राप्त हो सकती है यदि उसे सच्चे दिल से आत्मा समझकर अपने पार्ट की स्मृति से इस विराट सृष्टि रूपी रंगमंच पर निर्वहन किया जाए।इस कार्यक्रम में सभी बच्चों को पहले बी के राजीव (मेडिकल विंग वक्ता) ने म्यूजिकल एक्सरसाइज, खेल और स्वप्रेरणा सीखाकर अंत में राजयोगिनी जयश्री बहन ने आत्मा का अभ्यास कराते हुए स्वयं की अंतर्निहित शक्तियों को जागृत करने के लिए राजयोग का अभ्यास करवाया। https://drive.google.com/drive/folders/1mjNkfAOzdreSivMYSgcGtTisS1Hgo_hW?usp=sharing


