देवगढ़,ओडिशा: भव्य गणेश पूजा देवगड़ उत्सव के उपलक्ष्य पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय प्रभु प्रेरणा भवन सेन्टर की ओर से तीन दिवसीय भव्य चैतन्य झाँकी एवं चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें पहले दिन चैतन्य शंकर, पार्वती, गणेश , कार्तिकेय का झाँकी का आयोजित किया गया। भव्य चैतन्य झाँकी का शुभ उद्घाटन, मुन्सीपार्टी चेयरमेन माननीय शांति मनजरी देवी जी, पूर्व विधायक माननीय सुभाष पानीग्राही जी एवं सेवाकेन्द्र इंचार्ज ब्रह्माकुमारी नमिता दीदी द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। हजारों भक्तों ने चैतन्य गणेश का झाँकी देखने का आनन्द उठाया।
दूसरे दिन माँ लक्ष्मी, माँ सरस्वती, गणेश और शंकर के चैतन्य झाँकी में मेम्बर ऑफ पार्लियामेन्ट सम्बलपुर माननीय धमेन्द्र प्रधान जी और देवगड़ के वरिष्ठ नागरिकों ने बहुत श्रद्वा और आस्था से गणेश और देवियों के सामने नतमस्तक होते हुये जनकल्याण की शुभकामना की।
तीसरे दिन विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य पर चैतन्य विश्वकर्मा, गणेश और शंकर का झाँकी आयोजित किया गया। इस शुभ अवसर पर कुमारी गुनगुन ने देवा श्री गणेशा गीत पर बहुत सुन्दर नृत्य पुरस्तुत किया। नृत्य दर्शकों का मनमोह लिया।









