Homeराज्यगुजरातनडियाद: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुजी द्वारा युवा प्रभाग की राष्ट्रीय सेवायोजना का वर्चुअल...

नडियाद: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुजी द्वारा युवा प्रभाग की राष्ट्रीय सेवायोजना का वर्चुअल शुभारंभ

भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मुजी द्वारा ब्रह्माकुमारीज़, नडियाद में युवा प्रभाग की राष्ट्रीय सेवायोजना का वर्चुअल शुभारंभ हुआ

नडियाद,गुजरात: ब्रह्माकुमारी संस्था की स्थापना के ९० वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “नवदशकोत्सव” के अंतर्गत युवा प्रभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर की युवा सेवा योजना “विकसित भारत के लिए युवा – राष्ट्र निर्माण के लिए आंतरिक शक्ति की जागृति” का वर्चुअल शुभारंभ भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मुजी के करकमलों से दिनांक.२३ सितंबर, २०२६, बुधवार के दिन दोपहर ३:०० बजे आयोजित कार्यक्रम के मध्य ब्रह्माकुमारी – प्रभुशरणम्, नडियाद में युवाओं की विशाल उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर नडियाद कॉर्पोरेशन के मेयर भ्राता मनीष पटेल, डी.वाय.एस.पी भगिनी दिव्या जाडेजा, प्रांत अधिकारी चिराग निमावत, जाने-माने मोटिवेशनल स्पीकर भ्राता हार्दिक याज्ञिक, जिला युवा विकास अधिकारी भ्राता अक्षय मकवाणा, युवा प्रभाग की चेयरपर्सन बी के चंद्रिकाबेन, नेशनल को-ऑर्डिनेटर बी के कृतिबेन, जोनल को-ऑर्डिनेटर बी के जागृतिबेन सहित पूरे गुजरात से अनेक युवा प्रभाग के मेंबर्स उपस्थित रहे थे। समस्त आयोजन नडियाद सबज़ोन संचालिका बी.के.पूर्णिमाबेन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ था। नडियाद के स्कूल कॉलेज के प्रिंसिपल,  शिक्षक और युवा संस्थाओं के अग्रणियों ने भाग लिया।

नडियाद में इस राष्ट्रीय स्तर के युवा प्रकल्प का लॉन्चिंग माननीय राष्ट्रपति जी के करकमलों से होना पूरे नडियाद तथा खेड़ा जिले के लिए गौरव की बात है। इस योजना के अंतर्गत राजयोग और ध्यान द्वारा एकाग्रता तथा आंतरिक शक्ति का विकास, लक्ष्य निर्धारण, आत्मअनुशासन, नवीन विचारधारा, राष्ट्रप्रेम और नागरिक जिम्मेदारी तथा नशामुक्त और मूल्यनिष्ठ जीवनशैली के लिए युवाओं को प्रेरित करने वाले प्रकार के प्रोजेक्ट का आयोजन किया गया है। बी के कृतिबेन ने सभी का स्वागत करते हुए समस्त भारत में युवा प्रभाग विभिन्न सेवा योजनाओं के अंतर्गत कार्य कर रहा है उसका चित्रण दिया। बी के चंद्रिकाबेन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुजी वर्चुअली कर रही हैं यह खुशी की बात है। उन्होंने प्रेरक उद्बोधन में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का स्वप्न भारत को विकसित भारत और विश्वगुरु बनाने का है उसे साकार करने का युवाओं को आह्वान किया था। भ्राता हार्दिक याज्ञिक ने युवाओं को छू जाने वाली शैली में मोबाइल तथा कंप्यूटर के बारे में सुंदर बातें करके सभी को खुश कर दिया। बी के जागृतिबेन ने सभी को “एक है हम” की प्रतिज्ञा कराई थी। ब्रह्माकुमारी आध्यात्मिक शिक्षणगृह की कन्याओं ने युवाओं में जोश भर देने वाला गीत तथा युवाओं के वर्तमान प्रश्नों की वाचा देने वाली तथा उसका समाधान दर्शाने वाली सुंदर लघु नाटिका प्रस्तुत की थी।

इस कार्यक्रम के मध्य ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुजी ने प्रोजेक्ट का वर्चुअली लॉन्चिंग किया तथा माननीय उद्बोधन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुजी ने भारत के लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई को याद करते हुए बताया कि उनके जन्मस्थान नडियाद में विकसित भारत के लिए युवाओं के योगदान के लिए सुंदर नेशनल प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है इसका लॉन्चिंग करते हुए खुशी हो रही है। सरदार पटेल की राष्ट्रसेवा का उदाहरण युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। 2047 तक हमें केवल आर्थिक रूप से ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी विकसित होना है। हमें ऐसे युवा तैयार करने हैं जो ज्ञान, तकनीक और कौशल युक्त हों, आज पूरे विश्व की नजर भारत की ओर है। भारत ने विश्व को योग, ध्यान, अहिंसा, करुणा और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना दी है हमें ऐसे भारत का निर्माण करना है जो आर्थिक रूप से समृद्ध हो, वैज्ञानिक रूप से शक्तिशाली हो, सामाजिक रूप से समावेशी हो और आध्यात्मिक रूप से जाग्रत हो। उन्होंने इस प्रोजेक्ट की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी थीं।  

बीके बीपीनभाई ने सभी का आभार व्यक्त किया था। ब्रह्माकुमारी संस्था का युवा प्रभाग लंबे समय से युवा सम्मेलन, यूथ फेस्टिवल, यूथ पार्लियामेंट, युवा संवाद, वर्कशॉप तथा जनजागृति अभियानों के माध्यम से युवाओं में आंतरिक जागृति और मूल्यनिष्ठ जीवनशैली के लिए कार्यरत है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत समस्त भारत में युवा प्रभाग के युवाओं द्वारा विविधता से भरे युवाओं की सेवा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय