Homeराज्यपश्चिम बंगालकूचबिहार: ब्रह्माकुमारीज़ गुञ्जाबाड़ी मेडिटेशन सेंटर में विश्वकर्मा दिवस श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के...

कूचबिहार: ब्रह्माकुमारीज़ गुञ्जाबाड़ी मेडिटेशन सेंटर में विश्वकर्मा दिवस श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

कूचबिहार पश्चिम बंगाल : ब्रह्माकुमारीज़ गुञ्जाबाड़ी मेडिटेशन सेंटर में विश्वकर्मा दिवस श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्वलन में उपस्थित अतिथिगण माननीय लक्ष्मण जी – मिनी बस स्टैंड यूनियन सेक्रेटरी, माननीय पीयूष बोस जी – प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवक, माननीय शिवव्रत दत्त जी – कूचबिहार व्यवसाय समिति के सेक्रेटरी एवं समाजसेवक, माननीय अमिताभ साहा जी – खागड़ाबाड़ी व्यवसाय समिति के वाइस सेक्रेटरी एवं समाजसेवक, माननीय अजय साहा जी – व्यवसाय समिति केसीआर एवं बीजेपी वार्ड प्रेसिडेंट।

इस अवसर पर व्यवसाय समिति के सेक्रेटरी माननीय शिवव्रत दत्त जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आध्यात्मिक शक्ति के द्वारा ही जीवन को आदर्शवान एवं चरित्रवान बनाना संभव है। आध्यात्मिक शक्ति के आधार पर ही एक नई दुनिया का निर्माण किया जा सकता है।
सेंटर प्रभारी बीके शंपा बहनजी ने अपने आध्यात्मिक संदेश में कहा कि वास्तव में प्रजापिता ब्रह्मा के तन के माध्यम से परमपिता निराकार शिव बाबा एक सुंदर, आदर्शवान, चरित्रवान, समृद्धिशाली, भाईचारे से संपन्न एवं अहिंसक स्वर्ग राज्य वैकुंठपुरी का निर्माण करते हैं। इसी दिव्य यादगार के रूप में विश्वकर्मा दिवस मनाया जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि आध्यात्मिक शक्ति ही संसार में शांति स्थापित करने का आधार है। जब मनुष्य अपने जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाता है, तभी एक शांतिपूर्ण, सुखमय एवं श्रेष्ठ समाज का निर्माण संभव होता है।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ी। सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय