HomeWingsAdministrators’ Service Wingझाबुआ : आध्यात्मिकता का महत्व प्रशासन ओर समाज में ओर शिक्षकों...

झाबुआ : आध्यात्मिकता का महत्व प्रशासन ओर समाज में ओर शिक्षकों की भूमिका” विषय पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन  किया गया।

झाबुआ,म.प्र.। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, झाबुआ द्वारा आध्यात्मिकता का महत्व प्रशासन ओर समाज में ओर शिक्षकों की भूमिका” विषय पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन  किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर महोदय डॉ. योगेश तुकाराम भरसट जी,विशेष अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक महोदय भ्राता देवेंद्र पाटीदार जी, सहायक आयुक्त बहन सुप्रिया बिसेन जी एवं 200 से अधिक शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए झाबुआ सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी जयंती बहन जी ने बताया कि यह कार्यक्रम इंदौर से बिलासपुर तक चल रही 3000 KM आध्यात्मिक जन-जागृति अभियान यात्रा – के अंतर्गत झाबुआ में आयोजित किया गया है। यह अभियान प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में अध्यात्म के महत्व को जानकर जीवन में अपनाने के लिए 

कलेक्टर महोदय डॉ. योगेश तुकाराम भरसट जी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि – _”आज हम देखते हैं कि शिक्षकगण फिजिकली, सोशली और आर्थिक रूप से संपन्न हैं, लेकिन उन्हें अभी भी स्पिरिचुअली और इमोशनली रूप से संपन्न और सशक्त बनने की आवश्यकता है। इसके लिए ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय हैं।”_

पुलिस अधीक्षक SP भ्राता देवेंद्र पाटीदार जी :- ब्रह्माकुमारीज्र परिवार द्वारा समाज को श्रेष्ठ बनाने कि दिशा मे बहुत ही सुंदर अभियान चलाए जा रहे है। प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि ब्रह्माकुमारीज्र द्वारा चलाए अभियान मै अपनी सहभागिता करे एंव  आध्यात्मिकता के माध्यम से एक श्रेष्ठ और सुंदर समाज का निर्माण करे।

प्रशासनिक प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक ब्रह्माकुमार हरीश भाई जी, माउंट आबू से पधारे ब्रह्माकुमार रमेश भाई जी, ग्वालियर से पधारी मोटिवेशनल स्पीकर ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन जी, धामनोद से पधारी ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन जी एवं इस अभियान का संचालन कर रहे ब्रह्माकुमार राकेश भाई जी* ने भी अपने वक्तव्य में अध्यात्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, इसे अपनाकर सुख, शांति और खुशहाल जीवन जीने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में नव-साक्षरों को प्रमाण-पत्र एवं उपस्थित शिक्षकों को सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन झाबुआ की ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन जी ने किया।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय