राजयोग भवन भोपाल में सुबह से शाम तक श्रद्धांजलि देने वालों का लगा रहा तांता
भोपाल,मध्य प्रदेश। हम सबकी ममतामई, मम्मा समान, परमआदरणीया राजयोगिनी बी के अवधेश बहन जी का प्रथम स्मृति दिवस दिनांक 19 सितंबर 2026 को राजयोग भवन भोपाल में वरदानी दिवस के रूप में मनाया गया |
इस अवसर पर राजयोग भवन भोपाल में प्रातः काल से ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा जिसका सिलसिला देर रात तक चलता रहा |
वरदानी दिवस को यादगार बनाने के लिए राजयोग भवन भोपाल में सुंदर स्टेज का निर्माण किया गया जिसमें बहन जी की फोटो को अत्यधिक सुंदर रीति से श्रद्धांजलि हेतु फूलों से सजाया गया | साथ ही राजयोग भवन स्थित आदरणीय अवधेश बहन जी (बड़ी बहन जी) के कमरे को बहनों ने बड़े ही दिल से अपनी भावनाओं से सजाया |
क्लासरूम में भी बड़ी बहन जी की फोटो को स्टेज पर सुंदर रीति से सजाया गया |
बाबा की कमरे में भी भाई बहनों एवं संबंध संपर्क की आत्माओं ने दिन भर बाबा एवं बड़ी बहन जी से वरदानों की प्राप्ति की |

कार्यक्रम हेतु विशेष रूप से ब्रह्माकुमारीज महिला प्रभाग की की राष्ट्रीय संयोजिका राजयोगिनी बी के शारदा दीदी एवं ज्ञानमृत की संपादिका राजयोगिनी बी के उर्मिला दीदी का भोपाल आगमन हुआ |
बड़ी बहन जी को पुष्पांजली, संस्मरण एवं उनकी शिक्षाओं को याद कर उन्हे सच्ची श्रद्धांजली दी गई | इस दौरान सभी के मन में एवं बहन ज़ी के प्रति भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा | एवं यह प्रेम एवं सम्मान के आसुओं के रूप में भी दिखाई दिया |
स्टेज कार्यक्रम में महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय, IIMC नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ज़ी, ब्रह्माकुमारीज मीडिया प्रभाग के मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के रीजनल कोऑर्डिनेटर आशीष गुप्ता ज़ी, पंचमठाधीश रीवा के बालब्राह्मचारी विजय शंकर ज़ी, एवं भोपाल जोन के सैकड़ों टीचर्स बहनें एवं भाई बहनें उपस्थित रहे |
कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन ब्लेसिंग हाउस निदेशिका आदरणीय बी के डॉ रीना दीदी ने किया |







